खाने में गर्म चीज क्या है?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 15:55

घी आपके शरीर की गर्मी और तापमान को संतुलित करनें में मदद करता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आवश्यक फैटी एसिड होता है. वहीं घी आपके शरीर को अंदर से गर्म रखता है. गुड़ (Jaggery)- गुड़ में काफी मात्रा में कैरोरी पाई जाती है.

1 - अदरक का इस्तेमाल

सर्दियों में अदरक का सेवन हर घर में किया जाता है। कुछ लोग इसका इस्तेमाल चाय बनाने के दौरान करते हैं तो कुछ लोग अदरक का इस्तेमाल सब्जी, काढ़ा आदि में करते हैं। बता दें कि अदरक की तासीर गर्म होती है। वहीं अदरक के अंदर एंटीऑक्सीडेंट तत्व मजबूत मौजूद हैं जो ना केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं बल्कि शरीर को कई समस्याओं से दूर भी रख सकते हैं।

2 - साबुत लाल मिर्च का इस्तेमाल

लाल मिर्च की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल सर्दियों में किया जा सकता है। हालांकि कुछ लोग इसका इस्तेमाल गर्मियों में भी सीमित मात्रा में कर सकते हैं। बता दें कि लाल मिर्च के अंदर विटामिन सी के साथ-साथ पोटेशियम और मैग्नीज दोनों ही मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बेहद उपयोगी हैं। सर्दियों में लाल मिर्च के सेवन से शरीर में रक्त के थक्के जमने से रुक सकते हैं। इसके अलावा यह पेट को गर्म रखने में भी उपयोगी साबित हो सकता है।

3 - लहसुन का इस्तेमाल

लहसुन की तासीर बेहद गर्म होती है। ऐसे में सर्दियों में इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जा सकता है। सर्दियों में कुछ लोग इसका सेवन सब्जी बनाने में इस्तेमाल करते हैं तो कुछ लोग सुबह खाली पेट लहसुन की कच्ची कलियों का सेवन करते हैं। बता दें कि सर्दियों में लहसुन के सेवन से ना केवल ब्लड प्रेशर संतुलित रह सकता है बल्कि ये शरीर में ब्लड सरकुलेशन को भी बेहतर बना सकता है।

4 - खजूर का इस्तेमाल

खजूर का सेवन सर्दियों में सबसे ज्यादा किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके अंदर कई विटामिंस और खनिज मौजूद होते हैं, जिसके कारण सर्दियों के मौसम में इसका सेवन भरपूर मात्रा में किया जाता है। बता दें कि खजूर में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम भी मौजूद होता है जो एनीमिया की समस्या को दूर करने के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूती दे सकते हैं।

5 - चकोतरे का इस्तेमाल

सर्दियों में चकोतरा फल भी खाया जाता है। बता दें कि चकोतरा के सेवन से व्यक्ति को सर्दियों के मौसम में जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं। लोग इसका सेवन जूस के रूप में कर सकते हैं। चकोतरे के अंदर विटामिन सी पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से ना केवल व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सकती है बल्कि सर्दी के मौसम में लोग सर्दी और खांसी दोनों से बच सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info